रंका(गढ़वा)। रंका पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया की पहले चटकमान गांव निवासी रघुवंश कुमार थाना कांड संख्या 289 /21 भादवी 354/389 का लंबित अभियुक्त था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वही थाना क्षेत्र के बेलवाडामर गांव के रामसेवक मेहता के पुत्र अरुण मेहता व राजेश मेहता पर गोदर माना में अपने मकान मालिक के साथ गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप था। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्त गोदर माना निवासी इम्तियाज अंसारी के घर में रहकर सीएसपी सेंटर संचालित करते है। मकान मालिक द्वारा किराया मांगने पर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। जिसके बाद मकान मालिक ने थाना में इसकी शिकायत किया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 350996
Views Today : 10
Total views : 504850