सगमा(गढ़वा)/ विनोद मिश्रा
प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई को लेकर था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवचंद यादव ने किया। हल्ला बोल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव ने उपस्थित लोगों ऊ संबोधित करते हुए कहा कि देश में जब से मोदी सरकार बनी है, तभी से आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद का निर्वहन नही कर पा रहे है। आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल डीज़ल और गैस के दाम आसमान छू रहा है। उन्होंने कहा कि सब्जियों, दालों और तेल के दाम लगातार बढ़ रहे है। गरीब जनता को दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं का रसोई बजट भी गड़बड़ा गया है। महिलाओं को घर परिवार चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब जनता कमाए क्या और खाए क्या ? इसी उलझन में है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। तभी जनता को राहत मिलेगी।
प्रखंड अध्यक्ष देवचंद यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था। वर्तमान में अच्छे दिन केवल बड़े पूंजीपतियों के आए हैं। गरीब जनता महंगाई के बोझ में दबे जा रही है। जबकि बीस सूत्री अध्यक्ष रेयाज अंसारी ने कहा कि सभी भली-भांति जानते हैं कि आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल, गैस से लेकर खाद्य तेल, दाल जैसी जरूरी चीजो के आसमान छूती कीमतों से जनता त्राहिमाम कर रही है। डब्बा बंद अनाज, आटा, शहद, दही जैसे आवश्यक वस्तुओं पर अप्रत्याशित ढंग से जीएसटी लगाने से महंगाई और बढ़ गई है। मौके पर ईश्वरी चौधरी, एनएसयूआई जिला सचिव ऋषभ श्रीवास्तव, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966