सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
दुर्गा पूजा मनाने को लेकर सोमवार को जय बजरंगबली दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक पुतुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा समिति की बैठक में वर्तमान समिति में उपाध्यक्ष व सचिव के पद का पुनर्गठन किया गया। नवगठित कमिटी में अध्यक्ष राहुल कुमार यादव व उपाध्यक्ष अमित कुमार रजक को बनाया गया। जबकि कोषाध्यक्ष श्यामबच्चन यादव, व मनोरंजन यादव, सचिव सुमंत यादव व राकेश बैठा, महासचिव पवन कुमार यादव, धर्मेंद्र चंद्रवंशी और अजित बैठा को बनाया गया। वही संरक्षक पद पर शिक्षक शशि कुमार यादव, बुल्लू प्रसाद यादव, शिक्षक मनोज कुमार यादव, दिनेश यादव, मनोज बैठा, चंद्रदेव बैठा, अखिलेश चन्द्रवंशी, मनोज प्रजापति व विमलेश प्रजापति का सर्वसम्मति से मनोनयन हुआ। साथ ही समिति के सदस्य के रूप में अमन कुमार यादव, मिथलेश गुप्ता, पवन यादव, सनी यादव, अंकेश यादव, अनिल प्रजापति, सूर्यकांत गुप्ता, सिवनेनंद गुप्ता, वशिष्ठ यादव, सुरेंद्र गुप्ता, मुन्ना लाल यादव, जितेंद्र यादव, संजय यादव, शशि यादव का नाम शामिल है। जयबजरंगबली दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक शशि यादव व बुल्लू यादव ने बताया कि कोरोना के कारण सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करते हुए पर्व मनाया जाएगा। मौके पर जगन बैठा, राजेन्द्र यादव, विजय यादव, मनोज यादव मुकेश, मेवा यादव, विश्वनाथ यादव, बिंदु प्रजापति सहित कई लोग शामिल थे।
Advertisement






Users Today : 5
Total Users : 350255
Views Today : 6
Total views : 503887