रांची/हिंदुस्तान की आवाज़
दुमका की बेटी अंकिता सिंह की मौत ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। झारखंड में इसे लेकर गम और आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। दुमका में धारा 144 लागू कर दी गयी है। बड़ी संख्या में आम लोग प्रदर्शन कर रहे है। दुमका बाजार रविवार को पूरी तरह बंद रही। जिसे देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्रीय मंत्रीअर्जुन मुंडा इस घटना की कड़ी निंदा की है। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा है,
“बहुत दुःखद!आखिरकार,दुमका की बेटी अंकिता रांची के रिम्स में जिंदगी की जंग हार गई!
शाहरुख नामक के वहशी युवक ने उसे पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था! राज्य सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाए।अंकिता को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि!”
वही कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए तत्काल कड़ी सजा देने की मांग झारखंड सरकार से की है।
एकतरफा प्यार में शाहरुख ने अंकिता को जला दिया था
दुमका के व्यवसायी की बेटी 15 वर्षीय अंकिता सिंह को एकतरफ प्यार में असफल रहने पर शाहरुख ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। रात में सोते वक्त शाहरुख ने खिड़की के रास्ते पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। जिससे अंकित 90 प्रतिशत जल गई थी। उसे इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान वह रविवार को जिंदगी की जंग हार गई। जिसके बाद प्रदेश में गुस्से और गम का ज्वार देखा जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि शाहरुख अंकिता को कई दिनों से परेशान कर रहा था। धमकी भी दी थी कि उसकी बात नही मानेगी तो उसे मार डालेगा। पुलिस ने बताया कि शाहरुख को घटना के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि आम लोग शाहरुख को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये तत्काल फांसी की सजा की मांग कर रहे है।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 350856
Views Today : 1
Total views : 504664