रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार

रमना थाना क्षेत्र के झुरहा-मंझिगांवा गांवा के एक ही घर के चार लोग विषाक्त खुखड़ी खाकर बिमार हो गए है। बिमार लोगों मे 46 वर्षीय पिन्टू राम, मंसा कुमारी(18 वर्ष), अनुप कुमार (14 वर्ष ) और 10 वर्षीय आशा कुमारी का नाम शामिल है। सभी लोगो को उल्टी-दस्त होने की शिकायत पर स्वजनों ने इलाज के लिए रमना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनुप कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement
चिकित्सक अशोक कुमार मौर्या के देखरेख मे शेष लोगो का इलाज चल रहा है। इलाजरत पिन्टू ने बताया कि सुबह घर मे खुखड़ी का सब्जी बना था। नास्ता मे खाने के बाद दोपहर से उल्टी-दस्त शुरु हो गया। धीरे-धीरे सभी लोग इसके जद मे आ गए। स्थिति गंभीर होने के बाद स्वजनों ने अस्पताल भर्ती कराया गया।
Advertisement








Users Today : 3
Total Users : 352136
Views Today : 3
Total views : 506267