विसूनपुरा (गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा के अमहर खास पंचायत में सोमवार को आधार सेवा केंद्र सह प्रज्ञा केन्द्र का उद्घाटन मुखिया ललित नारायण सिंह (ददन सिंह) ने फीता काटकर व द्विप प्रज्वलित करके किया। उद्घाटन के वाद मुखिया ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र अब पंचायत भवन में खुल जाने से पँचायतवासियो को आधार कार्ड, जाति, आय, निवास को लेकर अब कही जाने की जरूरत नही पड़ेगी। वही प्रज्ञा केंद्र संचालक राकेश गुप्ता ने कहा कि यहां पैन कार्ड , जन्म प्रमान पत्र ,मृत्यु प्रमाण पत्र ,इ श्रम कार्ड ,आयुष्मान भारत कार्ड ,जैसी अन्य सेवाए उपलब्ध रहेंगी।
मौके पर उप मुखिया किरण सिंह, पँचायत सेवक राम प्रवेश सिंह, वार्ड सदस्य मनोज प्रताप देव,यासीन अंसारी,उमेश कुमार,मुकेश कुमार, सदाम अंसारी,रंजीत पासवान,राजेश कुमार सहित कई लोग उद्घाटन में मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 351814
Views Today : 9
Total views : 505896