भवनाथपुर(गढ़वा)/ जुल्फिकार
प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रमुख शोभा देवी की अध्यक्षता में बीडीओ, बीडीसी व मुखिया की बैठक आयोजित हुई। बैठक के शुरू होने से पूर्व प्रमुख सह मकरी उतरी के वर्तमान बीडीसी रीता देवी ने बैठक में मुखिया, बीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के संबंधियो के बैठने को लेकर आवाज उठाई। जिस पर बीडीओ ने अगले बैठक से किसी भी जनप्रतिनिधि के संबंधी को बैठक में मौजूद रहने पर पाबंदी लगाने की बात कही। जबकि प्रायः यह देखा जा रहा है कि पंचायत भवन व सरकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि के बजाए उनके पति, भसूर या अन्य रिश्तेदार कार्य मे भाग ले रहे है, जिससे लोगो में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही महिला आरक्षण का भी मजाक बन रहा है। बैठक में पंचायत समिति द्वारा पारित किया गया कि मकरी पंचायत में टैंकर से पानी की सप्लाई की जाए। प्रखण्ड के सभी टैंकर का मरम्मती कराने की बात कही गयी। बैठक में भवनाथपुर मुखिया बेबी देवी व चपरी मुखिया शैलेश चौबे को एक साल के लिए पंचायत समिति में सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य का समिति गठन किया गया। 15 वें वित्त के सम्पूर्ण गाइड लाइन व योजनाओं को लेकर चर्चा और चयन की प्रक्रिया से संबंधित बैठक में निर्णय लिया गया। सभी विभागों के संचालन के लिए विभाग वार समिति का भी गठन किया गया। जिसमे सामान्य प्रशासन के अध्यक्ष प्रमुख शोभा देवी, कृषि एवं उद्योग के रीता देवी, स्वास्थ शिक्षा के उप प्रमुख, वितीय एवं योजना विकास के प्रमुख शोभा देवी, सहकारिता समिति के हसीना बेगम, महिला विकास एवं सामाजिक कल्याण के उप प्रमुख,वन एवं पर्यावरण समिति का चंदन कुमार ठाकुर, सरकार तथा संकर्म समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रमुख एवं उप प्रमुख को बनाया गया।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 350866
Views Today : 11
Total views : 504674