विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी खुर्द में विशालकाय पेड़ गिरने से कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना शुक्रवार की है। मकान सतेंद्र भुइया का था। इस घटना में पेड़ के पास खेल रहे छोटे-छोटे बच्चे बाल बाल बच गए।

अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सहमे हुए है। हादसे में सतेंद्र भुइया का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित सतेंद्र भुइँया और उसकी पत्नी शांति देवी दोनों दिव्यांग है। घर ध्वस्त हो जाने से इनलोगो के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इस घर में इनके अलावे इनका भाई जितेंद्र भुइयां, उसकी पत्नी सोनी देवी के साथ तीन छोटे बच्चे रहते है। इस गरीब और शारीरिक रूप से दिव्यांग परिवर को अभी तक पीएम आवास का लाभ नही मिला है।
पीड़ित ने कहा कि हमलोग सभी परिवार इसी कच्चा मकान में जीवन बसर करते थे। अब यह भी खत्म हो चुका है। हमलोगों के पास इतना पैसा नही है कि तत्काल घर बनवा सके। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 350384
Views Today : 10
Total views : 504066