रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
सिलीदाग में जय भवानी संघ की बैठक मुखिया अनिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 48 वें दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान भव्य तरीके से पूजा मनाने को लेकर कमिटी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से पूजा कमिटी का अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता व राकेश गुप्ता, सचिव सुजीत कुमार सिंह कुशवाहा, उप सचिव शैलेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष हीरा विश्वकर्मा, नकु पासवान, उपकोषाध्यक्ष अजय मेहता, उपेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी विकाश विश्वकर्मा, राज कुमार ठाकुर व दिलीप सिंह कुशवाहा, और कमिटी के संरक्षक के रूप में उमेश चंद्रवंशी, कुलदीप चंद्रवंशी, राकेश सिंह, दीपक सिंह और राजू रंजन सिंह को बनाया गया है। वही 20 लोगो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966