भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
थाना क्षेत्र के अरसली उत्तरी बस्ती निवासी नन्हकू चंद्रवंशी की हालत खराब हो गयी। जानकारी के अनुसार अरसली निवासी नन्हकू चंद्रवंशी सुबह दारू पिने के बाद बेहोश हो गए। जिसके बाद स्वजनों के द्वारा भवनाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉ नीतीश भारती व डॉ छोटे शर्मा ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मुखिया पती आलमगीर अंसारी, उपमुखिया पती दयानन्द प्रजापती, नन्द साव, बबलू साव, मुन्ना चौरसिया, अकबर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, बचन चौरसिया सहित अन्य लोगो ने बताया की गांव में अवैध रूप से शराब निर्माण व्यापक पैमाने पर होता है। जिसमें अधिक खाद डाल कर तैयार किया जाता है। जिससे शरीर को काफी नुकसान होता है। लोगो ने प्रशासन से मांग किया कि समय रहते शराब बंदी नही की गई तो, इस तरह की घटना होती रहेगी।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 350992
Views Today : 5
Total views : 504845