खरौंधी(गढ़वा)/आदित्य कुमार
करमा पर्व प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही घूमधाम से मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार ये पर्व भादों मास की एकादशी को मनाया जाता है।
अगर बात करे झारखंड की तो यह राज्य का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। झारखण्ड के साथ बिहार, असम, छत्तीसगढ़, ओड़िसा और पश्चिम बंगाल में भी मनाया जाता है। इसमें फसलों, पेड़ पौधों और करम वृक्ष की पूजा होती है। इस पर्व को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने सोशल मीडिया पर करमा पूजा को लेकर कहा कि प्रकृति प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने भाई और बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और उपासना के विशाल पर्व कर्मा पूजा की सभी खरौंधी प्रखंड़ सहित झारखण्ड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Advertisement







Users Today : 3
Total Users : 350901
Views Today : 3
Total views : 504730