सगमा: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

सगमा(गढ़वा)/ विनोद मिश्रा

प्रखंड कार्यालय में स्थित सभागार कक्ष में दिन बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिला से आये अरविंद द्विवेदी, मिथिलेश कुमार द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

बैठक में एमडीए अभियान पर चर्चा करते हुए उपस्थि लोगों को बताया गया कि दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा स्वास्थ्य सहिया के द्वारा घर घर जाकर खिलाई जाएगी।

जन जागरूकता के लिए शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग और आजीविका दीदी का सहयोग लिए जाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में धुरकी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 16 से 30 जुलाई तक प्रखंड के सभी गांव मुहल्ले में 14 दिनों तक दवा खिलाने का अभियान चलेगा।

यह राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग अंतर्गत फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत होगा। अभियान सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक के साथ प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है। अभियान के पहले 10 दिन गांव स्तर पर स्थापित बूथ में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा दो वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी।

पहले चरण के 10 दिवसीय अभियान में बूथ तक नहीं पहुंचने वाले बच्चे, युवक व महिला, पुरुष को अभियान के शेष चार दिन में कर्मी घर-घर भ्रमण कर दवा की गोली देंगे। चौदह दिनों तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के लिए गांव मुहल्ले में जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

बैठक में बीडीओ सत्यम कुमार, प्रखंड प्रमुख अजय साह, 20 सूत्री अध्यक्ष रेयाज अंसारी, जिपस अंजू यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, पूर्व जिसस नन्दगोपाल यादव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवचन्द्र यादव, उप प्रमुख अर्जुन पासवान,  डॉ आलोक पांडेय, अरुण कुमार ठाकुर मनोज कुमार, अंजनी कुमार, मुखिया तेजलाल राम, इन्द्रजीत कुशवाहा, हनुमंत यादव सहित कई शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!