भवनाथपुर(गढ़वा)/ जुल्फिकार
थाना गश्ती दल के वाहन की चपेट में आने से महिला घायल हो गयी। घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी देते हुए मकरी के बरवाबांध निवासी घायल महिला चमेली देवी के पति वीरेंद्र राम ने बताया कि पत्नी के साथ कांडी से बाईक द्वारा घर लौट रहे थे। भवनाथपुर बाजार में एक मोपेड के बचाने के क्रम में बाईक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान थाना के गश्ती दल के वाहन आकर पत्नी को धक्का मार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां आयुष डॉक्टर नीतीश भारती द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि महिला का हांथ फ्रैक्चर हो गया है। जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट है।
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 350894
Views Today : 41
Total views : 504722