भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
भवनाथपुर प्रखण्ड के दर्जनों सरकारी स्कूलों में राशि के अभाव में मध्यान भोजन एक पखवारा से बंद है। जिस कारण बच्चों की उपास्थि पर असर पड़ रहा है। जानकारी मुताबिक एक सितम्बर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनमंडरा, मध्य विद्यालय चपरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुइयां टोली, नव प्राथमिक विद्यालय गरदा, नव प्राथमिक विद्यालय मुसहरवा टोला, नव प्राथमिक विद्यालय खडार में मध्यान भोजन बंद है। जब कि 5 सितम्बर से मध्य विद्यालय मकरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवाडीह जब कि 7 सितम्बर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनखेता, वहीं 8 सितम्बर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में बंद है। जहां बच्चों की उपस्थिति पचास प्रतिशत कम हो गया है।।
अगर आंकड़े पर नजर करे तो उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनमंडरा में नामांकन 224 की जगह उपस्थिती 104 है। वहीं मध्य विद्यालय घाघरा में नामांकन 490 है जबकि उपस्थिति 249 रही। मध्य विद्यालय मकरी में नामांकन 535 और उपस्थिति 331, मध्य विद्यालय कैलान में नामांकन 351 और उपस्थिति 185, मध्य विद्यालय चपरी में नामांकन 522और उपस्थिति 284 रही। इस संबंध में बीईईओ विजय पांडेय ने कहा कि हम अभी प्रभार लिए है। विद्यालय में मध्यान भोजन क्यो बंद है, और छात्रों की उपस्थिति क्यो कम हो रही है ये जांच करने के बाद ही बता पाएंगे।
विभाग दे रहा गलत रिपोर्ट
आपको जान कर हैरानी होगी कि मध्यान भोजन का रिपोर्ट बीआरसी में सीआरपी द्वारा गलत जमा किया जाता है। जिसका खुलासा बीआरसी से मिले रिपोर्ट में हुआ। मध्य विद्यालय कैलान का मध्यान भोजन बंद है। जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक बटेश्वर दुबे द्वारा बताया गया कि स्कूल में मध्यान भोजन बंद हुआ ही नही है। इस संबंध में मध्यान भोजन प्रभारी रामविजय साह द्वारा पूछे जाने पर बताया कि सीआरपी अशोक पाल द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर बंद बताए थे। जब कि सीआरपी से संपर्क साधने के प्रयास किया गया तो सीआरपी का मोबाइल बंद है।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 351082
Views Today : 9
Total views : 504966