रंका(गढ़वा)/तौहीद आलम
दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी को रंका पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुखिया पर बीडीओ के खिलाफ गाली गलौज करने और सरकारी कार्य मे बाधा डालने का आरोप है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने मुखिया पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली- गलौज करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसे लेकर मंगलवार सुबह मुखिया को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि रंका थाना कांड संख्या 160/22 भादवि की धारा 341, 323, 353, 504 के तहत केस दर्ज किया गया था। मुखिया की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। जैसे ही सुबह इस बात की भनक लोगों को लगी। लोग इसकी जानकारी लेने की कोशिश करते देखे गए। बीडीओ के खिलाफ़ अभियुक्त के द्वारा अनाप-शनाप गाली- गलौज करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद बीडीओ ने मामला दर्ज करवाया था।
इधर इस मामले मे प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज करवाया था।कार्रवाई करना पुलिस का काम है।
Advertisement







Users Today : 0
Total Users : 350996
Views Today :
Total views : 504850