श्री बंशीधर नगर। पूर्व मंत्री सह प्रखर समाजवादी नेता स्व गिरिवर पांडेय के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम से पूर्व स्व पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिनाथ सिंह ने कहा कि स्व पांडेय समाज में समानता के लिए पूरे जीवन संघर्ष क़िया। वे सच्चे समाजवादी थे। उनका जीवन काफी सादगी से भरा था। पूरे देश मे ईमानदारी के मिसाल के रूप में जाने थे। उनके राजनीतिक जीवन का मुख्य मकसद लोगो की सेवा करना था। सच कहा जाए तो वे व्यक्ति नही विचार थे। हमसभी राजनीतिज्ञ को उनके जीवन से काफी कुछ सीखने को मिलता है। सच कहा जाए तो स्व पांडेय व्यक्ति नही विचार थे। हम उनके बताए रास्ते पर चलकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है। कार्यक्रम को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नरेश सिंह, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय, मोबिन अंसारी, किरण देवी, नेहा कुमारी, जिला पार्षद रानी बाला, मोबिन अंसारी, दयानंद पांडेय सहित कई लोगो ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उनके पुत्र अभय पांडेय ने किया। मौके पर कामता प्रसाद, रामानंद पांडेय, कामेश्वर विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 20
Total Users : 351787
Views Today : 39
Total views : 505869