विसूनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
झारखंड में 1932 के खतियान व ओबीसी आरक्षण लागू करने के निर्णय का झामुमो ने स्वागत किया है। इसे लेकर गांधी चौक, बाजार चौक पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़े। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने हेमन्त सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा, मिथलेश ठाकुर, पूर्व विधायक छोटे राजा और ताहिर अंसारी जिंदाबाद के नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे यशश्वी मुख्यमंत्री लगातार झाखण्ड हित में ऐतिहासिक फैसले ले रहे है। जिससे प्रदेश की जनता में सीएम के प्रति प्रेम और अधिक हो रहा है। वही जर्जर रमुना-विसूनपुरा भाया मझिआंव मुख्य सड़क को बनवाने के निर्णय का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। झामुमो नेता नवल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज हमसभी झारखंडवासियों के लिए खुशी का दिन है। वर्षों से 1932 खतियान लागू करने की मांग अब पूरी हो रही है। इससे यहां के स्थानीय युवाओं को काफी फायदा होगा। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, रामाश्रय यादव, सुरेश भंडारी, ज्ञासुदीन अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, यासीन अंसारी, मखन पासवान, लतीफ अंसारी, ललन सोनी, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, मानिक सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, विजय चौरसिया, रणजीत चन्द्रवंशी, संजय चन्द्रवंशी, लक्ष्मण चंद्रवंशी, पृथ्वी पाल, अभिजीत सिंह, शिवकुमार ठाकुर, हेमन्त सिंह, अख्तर अंसारी, बबनु राम, कमरूदीन अंसारी, सचन सिंह, अकबर अंसारी, बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818