भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रखंड अंतर्गत अरसली दक्षिणी पंचायत के आदिवासी टोला चेरवाडीह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों के स्वास्थ्य जाँच कर दवा का वितरण किया गया।
मौके पर जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनोज पहाड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधायक के निजी सचिव धनंजय साह और डॉ नीतीश भारती ने सयुक्त रूप से दवाओं का वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन कर रही है। इसके तहत देशभर में रक्तदान शिविर के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। सेवा पंखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न तरह के जनहित के कार्य किये जाने का कार्यक्रम सुनिश्चित है। जिसके तहत आज चेरवाडीह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल टीम में डॉक्टर नीतिश कुमार भारती, एमपीडब्ल्यू विद्यानंद प्रजापति, एएनएम सरोज कुमारी, अनिता देवी, टेक्नीशियन लालसाहेब कुमार शामिल थे।
शिविर में 135 लोगो का स्वास्थ्य जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। वही गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजो की पहचान कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में आने की बात कही गयी। कार्यक्रम में अकबर अली, आशीष यादव, हरिपवन विश्वकर्मा, रामजन्म मिस्त्री, बचु बियार, विजय बियार, फनु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 349653
Views Today : 6
Total views : 503079