रंका(गढ़वा)/ तौहीद आलम
रंका थाना क्षेत्र के शिवमहुआ झाडी में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी। युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के भाई और पिता ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सरिया से किया था। आरोपी 4 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सोनदाग पंचायत के पूर्व मुखिया मालती देवी के जेसीबी ड्राइवर सागर कुमार का प्रेम संबंध गांव के ही एक लड़की से हो गया था। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पिछले एक माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो लड़की के भाई व पिता को नागवार लगा। लड़की के भाई ने सागर कुमार को मोबाइल से फोन करके रात में घूमने जाने के लिए बुलाया। भंडार पर लड़की के पिता शिव शाह, भाई शंभु शाह ने अपने सहयोगियों बिगन प्रसाद और राजकुमार यादव के साथ मिलकर सरिया घोंपकर उसकी हत्या कर झाड़ी में फेंक देते है। हत्या के बाद एसपी के निर्देश पर टीम बनाकर मामले का उदभेदन किया गया।पुलिस छानबीन के दौरान मृतक के खून से लथपथ सरिया, आरी, रस्सी व मृतक का टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। चारों के विरुद्ध रंका थाना कांड संख्या 163 /22 दिनांक 17/09/ 2022 भादवि की धारा 302 /201/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय भी मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 349653
Views Today : 6
Total views : 503079