विसुनपुरा: मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा सम्पन्न, महिलाओं की रही खास भागेदारी

विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह


प्रखंड में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के साथ ही हर्षोल्लास के साथ दशहरा पर्व शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मां को विदाई दी। खासकर महिलाओं ने मां को बेटी की तरह खोईछा भरकर विदाई दिया। प्रखंड के विभिन्न नदी व तालाबों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। लोग भक्ति गीत पर जमकर थिरकते नजर आए।

वही श्री श्री अष्टभुजी कामेश्वरी माता मंदिर कमिटी जय भवानी संघ के द्वारा 108 कुंवारी कन्या का भोजन दक्षिणा के साथ भंडारा प्रारंभ हुआ। भंडारा के बाद कलश विसर्जन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कमता, पिपरी, मधुरी, महुली, विशुनपुरा होते हुए माता के जयकारे के साथ वापस लौटकर नहर में कलस विसर्जन किया।
इस बार महिलाओं की भारी भागिदारी देखी गयी। कोई ऐसा मुहल्ला नहीं था, जहां से महिलाओं का जत्था नहीं निकला हो। न्यू यंग मैन ग्रुप पुरानी बाजार द्वारा मूर्ति विषर्जन के दौरान सैकड़ो महिला श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन यात्रा में महिलाएं माथे पर माता की पट्टी बांध जयकारा लगाते चल रहे थे।


ढोल नगाड़े के साथ निकला जुलूस में महिलाओं के साथ-साथ बच्चियां भी जो जमकर थिरक रहे थे। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं से पटा विशुनपुरा मुख्यालय दिख रहा था।
विसर्जन जुलूस में महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था।
जुलूस में कमिटी के लोगो ने माता की प्रतिमा को कंधे पर लिए पुरानी बाजार से चलकर गांधी चौक होते हुए अपर बाजार, लाल चौक, पोखरा रोड से 3 किलोमीटर दूरी तय कर नगदी जलाशय के पास पहुंचे। जहाँ पूजा अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन किया गया। पुरानी बाजार पूजा कमिटी के द्वारा अलग अंदाज में प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाली गयी। इस दौरान जुलूस में माता की प्रतिमा पर फूलों की बारिस की जा रही थी। वही पूजा कमिटी के अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि इस बार पूर्वजो की प्रथा को अपनाते हुए माता की मूर्ति कंधे पर लेकर विसर्जन किया गया है।

मूर्ति विसर्जन जुलूस में पूरे दिन भक्ति गीतों से मुख्यालय गुंजयमान रहा। प्रखंड के कोचेया, संध्या, पोखरा चौक, अपर बाजार, पिपरी, अमहर, सोनडीहा, जतपुरा, सरांग, पतिहारी, चितरी सहित कई गांवो से निकला प्रतिमा विसर्जन अपने-अपने निर्धारित नदी व तालाबो में शांति पूर्ण विसर्जन किया गया। गर्मी के बावजूद भक्ति गीतों के धुन पर श्रद्धालुओ के पैर नहीं रुक रहे थे। बुजुर्ग महिलाओं के साथ-साथ युवा वर्ग में भी मां के प्रति गजब की भक्ति देखी गई।
मूर्ति विसर्जन जुलूस को लेकर थाना प्रभारी बुद्धराम सामद के द्वारा चौक चौराहों सहित जगह जगह पुलिस जवान की तैनाती की गई थी।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!