रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार

Advertisement
							
							नवरात्र के उमंग एवं मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ बुधवार को दशहरा पर्व संपन्न हो गया। प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों ने नम आखों से मां को विदाई दी तथा अगले वर्ष फिर आने का वादा मांगा।रमना प्रखंड मुख्यालय सहीत आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हो गया। मुख्यालय समेत विभिन्न पंचायत मुख्यालय, गांव टोलों में दुर्गा पूजा की धूम रही।सुखाड़ बावजूद लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पूजा अर्चना की।प्रखंड मुख्यालय के बजार स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ श्री सीताराम मानस मंदिर मे स्थापित रामदरबार की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को कर दिया गया।जबकि बस स्टैंड स्थित नवयुवक संघ व शहीद भगत सिंह चौक स्थित सूर्या क्लब की प्रतिमा गुरुवार को सुखड़ा नदी मे विसर्जित किया गया।श्रद्धालुओं की टोली पूरे उमंग के साथ दुर्गा मंदिर पहुंची तथा मां की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों ने मां की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर मुख्यालय का भ्रमण किया। इसके पश्चात मड़वनिया स्थित सुखड़ा नदी में मूर्ति विसर्जन किया गया। शेष प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को किया किया गया। मूर्ति विसर्जन में शामिल लोग झूमते नाचते हुए इसमें शामिल हुए तथा सभी प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न नदी,तालाब और बांध में किया गया।इसके अलावे बहीयार कला,बहीयार खूर्द,टंडवा,कर्णपुरा,सिलीदाग,
गम्हरिया,बुलका,भागोडीह व हरादाग कला पंचायत के कई प्रतिमा का विसर्जन बुधवार और गुरुवार किया गया।
Advertisement
							
							 
  
 

 
                                    






 Users Today : 3
 Users Today : 3 Total Users : 349103
 Total Users : 349103 Views Today : 3
 Views Today : 3 Total views : 502206
 Total views : 502206