विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह

लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हो गया।

प्रखंड के विशुनपुरा श्री विष्णु मंदिर पोखरा चौक, थाना स्थित बाकी नदी छठ घाट, संध्या बाकी नदी, अमहर, पिपरीकला, सरांग, पतिहारी, कमता, पिपरीखुर्द, सारो, देवगुड़वा, मझिगवां, सहित विभिन्न छठ घाटों पर हजारों छठव्रतियों ने पूरे स्वच्छता व निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की आराधना किया और अर्घ्य अर्पण किया।
नहाय-खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया था।
सोमवार की अहले सुबह उगते सूर्य भगवान का ध्यान कर अर्घ्य अर्पण के साथ ही छठव्रतियों के 36 घण्टे का निर्जला उपवास भी पूरा हुआ।
इसके पूर्व छठव्रती के साथ परिजन माथे पर दउरा लेकर गाजे बाजे के साथ छठ घाट पहुंचे और स्नान-ध्यान कर भगवान भास्कर की आराधना किया। महापर्व को लेकर बच्चे, जवान, बूढ़े सबों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। छठ पर्व को लेकर पूरा वातावरण छठ मैया के गीत मारवौ रे सुगवा धनुष फेंक के, सुगा गिरे मुरछाय जैसे गीतों से भक्तिमय बना हुआ था।
विशुनपुरा मुख्यालय के श्री विष्णु मंदिर छठ घाट पर सैकड़ो छठव्रतियों के लिए जीवन ज्योति पूजा समिति की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।
घाटों तक जानेवाले सभी रास्तों की साफ सफाई, प्रकाश, शुद्ध पानी व टेंट का इंतजाम किया गया था। वही श्री श्री अष्टभुजी कामेश्वरी माता मंदिर कमिटी के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मूनू सिंह के द्वारा मंदिर परिसर में सभी छठवर्तियों के बीच फल वितरण किया गया।

वहीं समाजसेवी आलम बाबू द्वारा पतिहारी पंचायत के सभी छठ घाट पर घूम-घूम कर हजारों छठवर्तियों के बीच नारियल, अगरबत्ती और पूजा सामग्री का वितरण कर आशीर्वाद लिया गया।
प्रशासन की ओर से पूजा के दरम्यान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का बेहतरीन कार्य किया गया।
Advertisement








Users Today : 13
Total Users : 351627
Views Today : 16
Total views : 505641