भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अरसली शिव मंदिर स्थित छठ घाट पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन आजसू नेता जयराम पासवान दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष उदय गुप्ता, कमल क्लब के जिला अध्यक्ष जुल्फीकर (मंटू), पूर्व मुखिया श्यामसुंदर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमार चौबे सहित कमिटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में छठ महापर्व त्योहार में सभी के सहयोग से इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है। आयोजनकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। इस दौरान पटना से आये कलाकारों ने रात भर भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोहा व खूब मनोरंजन कराया। छठ महापर्व का अनुष्ठान सोमवार की सुबह उदयीमान भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ व्रतियों का निर्जला 36 घंटे का उपवास का पारण छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण किया गया। वही सभी जगहों पर प्रारंभ से लेकर अंत पुलिस प्रशासन के द्वारा छठ घाटों का लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था में चाक-चौबंद रखी गई। इस मौके पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, इंदु ठाकुर, मुन्ना शर्मा, डोमन चंद्रवंशी, श्यामलाल बियार, विवेक गुप्ता, राजा पासवान, सोनू चौबे, वीरेंद्र बीयार, उपेंद्र गुप्ता, नरेंद्र चन्द्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 351789
Views Today : 41
Total views : 505871