श्री बंशीधर नगर: “हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ” कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेंद्र कुमार
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम हेमंत हटाओ, झारखण्ड बचाओ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था। इससे पूर्व मुख्य बाजार से प्रखंड कार्यालय तक भाजपाई जुलूस की शक्ल में हेमंत सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अमित सिंह ने कहा जब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही भ्रष्टाचार में डूबे है, तो उनकी प्रशासन व्यवस्था कैसी होगी? जनता पूरी तरह से इस सरकार में त्रस्त है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है। जिसमें एक भी आवेदन का निपटारा नहीं किया जा रहा है केवल सरकारी पैसे का लूट मचा हुआ है। जमीन का मोटेशन बंद है। 4 महीने से इनके कर्मचारी हड़ताल पर है। सारे कामकाज ठप है। सरकार की एक भी योजना अकाल से राहत के लिए नहीं चल रहा है। आम जनता पलायन के लिए मजबूर है इसके बावजूद सरकार अपना पीठ थपथपा रही है। मुख्यमंत्री का बयान आता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को देख लेंगे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हाथ में चूड़ी पहन के नहीं बैठे है। उनको उचित जवाब देने के लिए तैयार है। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, रघुराज पांडेय, संतोष दुबे, संजय भगत, विकास स्वदेशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, मंडल प्रभारी अनिल चौबे सहित अन्य लोगो ने संबोधित किया। मौके पर मथुरा पासवान, राकेश चौबे, प्रियंका देवी, ओमप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, विभूति चौबे, लाल मोहन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!