भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “हेमंत हटाओं-झारखंड बचाओं” के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव उर्फ जयप्रकाश यादव और संचालन मनोज पहाड़िया ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक स्थित कर्पूरी ठाकुर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए हजारों की संख्या में रोड मार्च करते हुए निकले। इस दौरान भ्रष्ट हेमंत सरकार मुर्दाबाद, हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो, बालू कोयला खनन माफिया को संरक्षण प्रदान करने वाली सरकार इस्तीफा दो, भारत माता की जय जैसे नारे लगा रहे थे।
प्रखंड कार्यालय पहुंच कर यह मार्च धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि झामुमो सरकार भ्रस्टाचार में पूरी तरह से डूब है। वर्तमान की भ्रष्ट हेमंत सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। हेमंत सरकार के मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री भी गुण्डागर्दी की भाषा में बयानबाजी करने में लगे हुए हैं।भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनहित में निर्णय कर चुके हैं। बहुत जल्द हेमंत सरकार अपने भ्रष्ट नीति के वजह से सरकार से चली जाएगी। पूरे राज्य में व्याप्त भय, भ्रस्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति, हत्या, अनाचार, बालू पत्थर की लूट और झूठ का बोलबाला है। पार्टी नेता उमेन्द्र यादव, नईम ख़लीफ़ा, मथुरा पासवान, प्रदीप चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार चौबे, विनय चौबे, संजय कुमार यादव, मनोज सिंह, संगीता गुप्ता, भानु गुप्ता, दयानंद सोनी ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान ब्रजेश चौबे, विपिन चौबे, सुनील सिंह, दिलीप पासवान, प्यारेमुहम्मद अंसारी, चंद्रदेव राउत, सूर्यदेव राउत, सुनील यादव, दयानंद यादव, समोद ठाकुर, बिहारी यादव, निरंजन पाठक, लालमोहन यादव, सुरेश साह, भोला यादव, रंजीत प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, बीरेंद्र चंद्रवंशी, सरिता विश्वकर्मा, रीना बारी, कृपा पाठक, अशोक गुप्ता, शैलेश चौबे, मनोज बैठा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement









Users Today : 23
Total Users : 351790
Views Today : 42
Total views : 505872