भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
भवनाथपुर थाना पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार ने शुक्रवार को टाउनशिप सेल डीएवी विद्यालय के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा यातायात संबंधित नियमों की जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य आर के सिन्हा ने पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। कार चलाते समय हमेशा सीट-बेल्ट बांधेंगे। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अपने स्वजन से पालन कराएंगे। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना चाहिए। कहा कि अधिकतर मार्ग दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करके के चलते होती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मार्ग दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जरूरी हो तो उसे अस्पताल तक भेजने में मदद करें यह सच्ची मानवता है। इस मौके पर शिक्षक संजय राय भट, ओपी सिंह, शौकत अली, सूरज सिंह, संतोष गुप्ता, प्रवीण पांडे, गणेश त्रिवेदी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 11
Total Users : 351029
Views Today : 35
Total views : 504909