रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
जयनिल पाण्डेय हत्या कांड का मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रंका थाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, विवेक कुमार और श्रवण कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी जियाउल हक अंसारी उर्फ़ सलीम अंसारी को रंका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके लिए एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। इसी टीम ने रविवार को इसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस अभियुक्त के ऊपर पलामू जिला के रामगढ़ थाना में एक, रंका थाना में दो, भंडरिया थाना में दो, गढ़वा थाना में दो, धुरकी थाना में दो सहित अन्य थानों में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई दफा प्रयास कर चुकी थी, लेकिन यह पुलिस के हत्थे अभी तक नहीं आ सका था। पुलिस ने बताया कि इसने धुरकी थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक के कैसियर को अपहरण करके पैसा लेकर हत्या कर दिया था। अभियुक्त रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका थाना के खपरो निवासी नासीर अंसारी का पुत्र है।
Advertisement






Users Today : 33
Total Users : 351453
Views Today : 33
Total views : 505422