रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित एस के इंटरनेशनल स्कूल में चिल्ड्रेन्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मोरध्वज प्रसाद सिंह, स्कूल के निदेशक अजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि रेवती रमन सिंह व प्राचार्य नंदन तिवारी ने मां सरस्वती, भारत माता और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने नेहरू के वात्सलय प्रेम के बारे में बताया। स्कूल के निदेशक ने नेहरू जी को याद करते हुए देश के लिए उनकी कार्यो के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि ने इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में होने वाले बदलाव के बारे बताया। प्राचार्य नंदन तिवारी ने बाल दिवस की महत्ता के साथ ही नेहरू जी के बाल प्रेम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनको बच्चों से काफी लगाव था। वे बच्चों को भगवान का रूप मानते थे। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को मेंडल ओर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावक समिति के विजय कुमार चंद्रवंशी, सुलपानी सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, मून सिद्दीकी, राकेश कुमार चंद्रवंशी, गुड्डू खलीफा, मुर्तुजा खलीफा सहित लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 13
Total Users : 351009
Views Today : 15
Total views : 504865