भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
डीएवी पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री ओपी सिंह , सह क्रियाकलाप इंचार्ज संजय राय भट्ट ,शौकत अली और प्रवीण पांडे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया | उसके बाद सभी शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , डांस प्रतियोगिता और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |इसी बीच विद्यालय के शिक्षक सूरज सिंह ,लक्ष्मण शास्त्री और बृजेंद्र कुमार द्वारा बच्चों को गर्मी से बचने के लिए विद्यालय प्रशासन को एग्जॉस्ट पंखा दान में दिया जिसकी प्रशंसा पूरी शिक्षकों ने की।
Advertisement
कार्यक्रम में अंग्रेजी शिक्षक बी बी साहू और संस्कृत शिक्षक प्रवीण पांडे जी ने नेहरू जी तथा बाल दिवस के बारे में जानकारी दी | वही सह क्रियाकलाप के इंचार्ज संजय राय भट्ट ने कहा कि बाल दिवस न केवल नेहरू जी के जन्म दिवस के रूप में मनाने का दिवस है बल्कि बच्चों को अपने माता-पिता ,शिक्षक ,समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत कराने का भी दिवस है।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 नवंबर को बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया था लेकिन इस दिवस को अलग अलग देशों में अलग अलग दिन मनाया जाता है|
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का बच्चों से काफी स्नेह होने के कारण भारत में उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया ।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्री ओ पी सिंह द्वारा दिया गया ।मौके पर विद्यालय के शौकत अली ,सूरज सिंह संतोष गुप्ता ,गीतिका सिंह ,एके वर्मा ,रूबी सिंह ,रंजना वर्मा एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे
Advertisement