भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
गुरुवार की शाम हए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना सिघितली मोड़ के पास घटी, जहां बाइक की टक्कर में चपरी निवासी सोनू कुमार बैठा और राजकुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। घायलों का इलाज आयुष डॉक्टर अभिनित विश्वास द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार राजकुमार रजक व सोनू बैठा एक ही बाइक से सिंघिताली से अपने घर चपरी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक वाले ने धक्का मारते हुए भाग गया। दूसरी घटना मुसकनिया पहाड़ के पास घटी। जहां बाइक के धक्के से बरडीहा निवासी बिकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विकेंद्र सिंह का ईलाज आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास दौरा किया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए विकेंद्र सिंह को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Advertisement






Users Today : 14
Total Users : 351434
Views Today : 14
Total views : 505403