भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
लभवनाथपुर रेंज ऑफिस के समीप बाईक व बोलेरो की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। घायल चेरवाड़ीह निवासी रंजीत कुमार साव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चेरवाडीह स्थित अपने घर से वह भवनाथपुर कोचिंग पढ़ाई करने जा रहा था। रेंज ऑफिस के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल रंजीत कुमार साव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां तैनात डॉक्टर कमल सैनी के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वही घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।
Advertisement







Users Today : 0
Total Users : 351630
Views Today :
Total views : 505645