रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार

सिलिदाग पंचायत सचिवालय परिसर मे सोमवार को जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। सरकार द्वारा प्राप्त 160 कंबल का वितरण जीप अध्यक्ष शांति देवी के साथ मुखिया अनीता देवी व पंसस सूर्यदेव राम ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार गरीब ,असहाय और जरुरतमंतो के समस्याओ के प्रति गंभीर है। यही कारण है कि ठंड के सीजन शुरु होते ही लोगो को कंबल उपलब्ध करा दिया गया। इस मौके पर उप मुखिया सुनीता देवी,झामुमो कार्यकर्त्ता नागेंद्र कुमार सिंह, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार, पंचायत स्वयं सेवक प्रदीप कुमार मेहता, वार्ड सदस्य विनय ठाकुर, प्रदीप कुमार, प्रभा देवी, अंजली देवी सहीत कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 22
Total Users : 351856
Views Today : 24
Total views : 505942