विशुनपुरा/ लालचौक स्थित सुमन्त मेहता के आवास पर भाजपा नेता स्वर्गीय प्रशांत सिंह के तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर उदय गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय प्रशांत सिंह पार्टी के सच्चे सिपाही थे। वे सभी कार्यकर्ताओं के लिए मजबूत रीढ बन कर रहते थे। मौके पर जगदीश राम, सुमन्त मेहता, महेंद्र सोनल, संजय चन्द्रवँशी, छुनु ठाकुर, अयोध्या यादव, चंदन चन्द्रवँशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 352021
Views Today : 28
Total views : 506146