धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
धुरकी प्रखंड मुख्यालय से 7 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित सुखलदरी फॉल जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट है। पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र फॉल में पिकनिक मनाने नव वर्ष में हजारों लोग आते है। यह धुरकी प्रखंड मुख्यालय के दक्षिण दिशा की ओर झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमा पर अवस्थित है। पिकनिक मनाने आने वाले पर्यटकों को जलप्रपात की खूबसूरती के साथ शुद्ध पर्यावरण और मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। यहां चार राज्यों के लोग हजारों की संख्या में पहुंचते है। सेल्फी लेने का भी यह प्रमुख केंद्र माना जाता है। मनोरम वादियों के बीच स्थित होने के कारण तस्वीर में चार चांद लग जाता है।
सुखलदरी में करीब 100 फिट ऊपर से पानी गिरता है। साथ ही सुखलदरी जल प्रपात के पास आस पास काफी क्षेत्र में फैले पत्थर और नदी के रेत को देखते ही पर्यटकों का पिकनिक मनाने के लिए काफी उपयुक्त लगता है। नदी के किनारे पत्थर और बालू की रेत के अलावे हरे भरे पेड़ पौधे इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते है। सुखलदरी जलप्रपात की सबसे बड़ी खासियत यह है कि करीब 100 फीट ऊपर से पानी जब नीचे गिरता है तो बिल्कुल सफेद फुहेरा झाग बनकर ऊपर आता है। वैसे तो नव वर्ष सबसे में सबसे अधिक पर्यटक आते है, लेकिन दिसंबर माह से ही लोगो का आना जाना शुरू हो जाता है। वैसे सालों भर लोग घूमने आते है। नव वर्ष के बाद सबसे अधिक पर्यटकों की भीड़ मकर संक्रांति पर देखा जाता है। मकर संक्रांति पर यहां मेला का भी आयोजन होता है।

Advertisement
*एक और ही पिकनिक स्थल होगा तैयार*
धुरकी प्रखंड मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूरी पर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के अमवार में कनहर नदी पर डैम परियोजना का काम चल रहा है। डैम बन जाने से एक और पिकनिक स्पॉट विकसित हो जायेगा। दो से तीन साल के अंदर तक पूर्ण रूप से डैम तैयार हो जाएगा।
Advertisement








Users Today : 10
Total Users : 351986
Views Today : 12
Total views : 506094