भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
बुनियादी विद्यालय में बनने वाले खेल मैदान और प्रसाधन रूम का भूमि पूजन सोमवार को किया गया। 4 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनने वाली उक्त योजना का भूमि पूजन प्रमुख शोभा देवी, जीप सदस्य रजनी शर्मा, मुखिया बेबी देवी, बीडीसी चन्दन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया। जानकारी देते हुए प्रमुख शोभा देवी ने कहा कि विद्यालय में खेल मैदान पूर्व में बना था, जो क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण बच्चों को खेलकूद में परेसानी होती थी। वर्तमान सरकार युवाओं को खेल में समग्र विकास के लिए प्रोत्साहन दे रही है। जिसके तहत खेल मैदान, चेंजिंग रूम व एक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमे मनरेगा व 15 वे वित्त से कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर उप प्रमुख पिंटू टोपनो, उप मुखिया अमलेस कुमार, पंचायत सचिव अजित सिंह बुनियादी विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक विभूति प्रकास सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 351910
Views Today : 9
Total views : 506007