विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत घरना प्रदर्शन किया गया।घरना प्रदर्शन में किसानों से सम्बंधित ज्वलंत समस्याओ को उठाया गया। मौके पर पार्टी के प्रखंड सचिव नौरंगी पाल ने कहा कि किसानों को हुए फसलों का नुकसान की भरपाई सरकार नही कर रही है। एक तरफ किसान अकाल की मार से आहत महसूस कर रहे है, वही दूसरी ओर जंगली जानवरों ने फसलों को काफी नुकसान पहुचाया है। जिसका मुआवजा अभी तक किसानों को नही मिला है। उन्होंने कहा की त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान को रद कर रजिस्टर टू से रसीद काटने, गैरमजरूआ भूमि की बंदोबस्ती और लगान को चालू करने की लड़ाई तेज करनी होगी। 13 करोड़ जमाकर्ताओं की जमा राशि सहारा इंडिया बैंक नही लौटा रही है, जिसपर सुप्रीम कोर्ट व केंद्र सरकार तत्परता नही दिखा रही है। उन्होंने कहा कि
पंजी 2 से मालगुजारी रसीद काटी जाए, गैरमजरूआ भूमि की बन्दोबस्ती और लगान को चालू किया जाए, सहारा इंडिया बैंक में जमाकर्ताओ की राशि अविलंब लौटाई जाए, विशुनपुरा में लड़का लड़की इंटर कॉलेज खोला जाए।
पार्टी द्वारा छह सूत्री मांग पत्र बीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा को सौपा गया।
इस मौके पर गोपाल यादव, रामकेश पाल, रामेश्वर प्रसाद अकेला, रामनाथ उरांव, विद्या पासवान, नान्हू ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645