रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार

14 सूत्री मांगो के समर्थन मे बुधवार को भाकपा अंचल कमिटी द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया गया। धरना के अंत मे कार्यकर्ताओं ने बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह को मांगपत्र सौंपा। इससे पहले अंचल सचिव गोपाल यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता रैली की शक्ल में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां रैली धरना मे तब्दील हो गया। धरना को संबोधित करते हुए मजदूर नेता गणेश सिंह ने कहा कि देश की सरकार कृषि और किसानो को कारपोरेट घरानों के हाथों गुलाम बनाना चाहती है। सरकार कारपोरेट घरानो को आर्थिक मदद पहुंचा रही है। लोग महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। सहारा इंडिया बैंक मे 13 करोड़ जमाकर्ताओ की पूंजी फंसी हुई है। 12 लाख लोगो का रोजगार छिन गया है। लेकिन सरकार सेबी का बहाना बनाकर लोगो को गुमराह कर रही है। धरना को पूर्व जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, नवरंगी पाल सहित कई लोगों ने संबोधित किया।धरना के अंत मे 14 सूत्री मांगपत्र ललीत प्रसाद सिंह को सौंपा गया, जिसमे हाल सर्वे को निरस्त कर रजिस्टर दो को मान्यता देने, सहारा इंडिया के निवेशकों के राशि लौटने, जंंगली जानवरों से हुई फसल नुकसान की मुआवजा देने सहित कई मांग शामिल है। इस अवसर पर मुन्ना राम, राजकुमार राम, जगमोहन उरांव, अयोध्या यादव, बेबी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 352016
Views Today : 23
Total views : 506141