श्री बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडो का जिला परिषद सदस्य का परिणाम घोषित

गढ़वा जिले श्री बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र के सभी 8 प्रखंडो के जिला परिषद सदस्य पद के लिए परिणाम आ चुका है। सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। नगर उंटारी प्रखंड से बाला रानी, धुरकी से सुनीता कुमारी, खरौंधी से धर्मराज पासवान, भवनाथपुर से रंजनी शर्मा, केतार ज्वाला प्रसाद, सगमा से अंजू यादव, विसुनपुरा से शम्भू राम और रमना से शांति देवी निर्वाचित हुए है। नगर उंटारी से बाला रानी ने अपने निकटतम उम्मीदवार प्रियंका देवी को 4274 मतों से पराजित किया। बाला रानी को 18145 और प्रियंका को 13871 मत प्राप्त हुए। धुरकी से सुनीता कुमारी ने कविता देवी को 2272 वोट से हराया। सुनीता को 10742 और कविता को 8470 वोट मिले। खरौंधी से धर्मराज पासवान ने उपेंद्र दास को 2770 वोट से पराजित किया। धर्मराज को 12221 और उपेंद्र को 9451 मत प्राप्त हुआ। भवनाथपुर से रंजनी शर्मा ने कालिंदा देवी को 3502 वोटों से पराजित किया। रंजनी को 10274 और कालन्दी को 6772 वोट प्राप्त हुआ। केतार से ज्वाला प्रसाद ने अजय वर्मा को 4015 मतों से पराजित कर चुनाव जीत लिया है। ज्वाला को 8725 और अजय वर्मा 4710 मत मिले। सगमा से अंजू यादव ने प्रियंका कुमारी को 2041 मत से पराजित किया। अंजू को 4192 और प्रियंका को 2151 मत हासिल हुआ। विसुनपुरा से शम्भू राम ने सुरेश भंडारी को 2730 वोटों से पराजित किया। शम्भू को 6663 और सुरेश को 3933 वोट प्राप्त हुआ। रमना से शांति देवी ने शांति देवी – 2 को 13493 वोट के बढ़े अंतर से पराजित किया। शांति को 21273 और शांति-2 को 7780 मत प्राप्त हुए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!