नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट को लेकर पूरी कहानी बताई है। पंत ने बताया कि कार ड्राइव करने के दौरान उन्हें झपकी आ गया था, जिसके कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित होने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार था कि कार में आग लग गयी साथ ही कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। पंत ने बताया कि हादसे के बाद विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले जिसके बाद उनकी जान बच गयी।
सर में आई है चोट
इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि ऋषभ पंत के सर में चोट आई है। सर से खून निकल गया है। डॉक्टर ने बताया कि पंत को शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटें नही है। पैर में फ्रैक्चर की संभावना है। पंत का इलाज देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है। जांच के बाद अन्य चोटें की पता चल सकेगा।
दुर्घटना उस वक्त हुई जब वे दिल्ली से घर लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एनएच-58 पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस दौरान कार में आग भी लग गयी। कार पूरी तरह से जल गई है। उन्हें सर और पैर के अलावे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645