नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
पाकिस्तान में हिंदुओ पर अत्याचार की खबर लगातार आते रहती है, लेकिन इस बार एक हिन्दू महिला के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी गयी है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद सर तन से जुदा कर दिया गया है। यही नही महिला की हत्या के बाद उसके स्तन को काटकर, चमड़े को भी नोच दिया गया है।
महिला की पहचान 42 वर्षीय दया भील के रूप में हुई है।
कुछ दरिंदों ने पहले दया को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद सर को तन से अलग कर हत्या कर दिया। लाश को खेत मे फेंकने से पहले दरिंदो ने स्तन काटते हुए उसके चमड़े को उखाड़ दिया।
घटना के बाद सिंध की सांसद कृष्णा कुमारी ने पीड़िता के घर पहुंचीं। सांसद ने कहा कि विधवा दया की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। शव बहुत बुरी हालत में मिला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सिंध के संघर जिले के सिंझोरे की है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351832
Views Today : 29
Total views : 505916