रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना थाना पुलिस ने गुरुवार के शाम सिलीदाग निवासी आनंद कुमार को अवैध रिवाल्वर और गोली रखने के मामले मे गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत मे श्री बंशीधर नगर भेज दिया है। शुक्रवार को रमना थाना परिसर मे एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर गिरफ्तार व्यक्ति की जानकारी दिया। प्रमोद कुमार केशरी ने बताया कि सिलीदाग निवासी लालजी सिंह उर्फ लाला सिंह से 34 वर्षीय आनंद सिंह घर के समीप गाली-गलौज करते हुए रिवाँल्वर तान दिया। किसी प्रकार लालजी सिंह आनंद से हथियार और पांच गोली छीनने मे सफल रहा। लालजी सिंह ने इस घटना के संबंध मे लिखित आवेदन दिया था। जिसके आलोक मे वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया और प्राप्त निर्देश के आलोक मे एसआई विवेक पंडित और एसआई महिपाल पूर्ति व जवानो ने आनंद सिंह को सिलीदाग से हिरासत मे लेकर थाना लाया, जहां आनंद सिंह ने पूछताछ के क्रम मे अपना अपराध स्वीकार किया है। प्रेसवार्ता के दौरान थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, एसआई विवेक पंडित मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351832
Views Today : 29
Total views : 505916