श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। हिन्दू युवक ने धर्म त्याग कर इस्लाम धर्म अपना लिया है। प्यार में पागल रितेश अरमान बन गया है। साथ ही रितेश से अरमान बनकर रुखसाना खातून से निकाह भी कर लिया है। मामला श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव का है। गढ़वा थाना क्षेत्र के दुबे मरहटिया निवासी स्व बुधन चौधरी का पुत्र रितेश चौधरी बरडीहा स्थित अपने नाना यदुनाथ चौधरी के घर रहता था। यही पर उसे मजमुदिन अंसारी की बेटी रुकसाना से प्यार हो गया। दोनों के प्यार में धर्म बाधा बन रहा था। जिसके बाद दोनों 3 साल पूर्व भाग गए। 3 दिन पूर्व दोनों बरडीहा आये। इस दौरान रितेश ने बताया कि वह अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। और सनातन धर्म त्याग कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। प्रूफ के लिए उसने गांववालों को डालटनगंज स्थित नोटरी पब्लिक में किये गए एफिडेविट भी दिखाया। एफिडेविट में उसने कहा है कि बिना किसी जोर जबरदस्ती और प्रलोभन से उसने इस्लाम धर्म अपनाया है। साथ ही वह इस्लाम धर्म के सभी कायदे कानून मानेगा। स्थानीय लोगो ने बताया कि रितेश और रुखसाना ने रेहला में निकाह भी कर लिया है। निकाह लड़की के संबंधी ने सम्पन्न करवाई है।
उधर मजमुदिन अंसारी ने बताया कि 2-3 दिन पूर्व दोनों घर आये थे। लेकिन रितेश उर्फ अरमान किस धर्म-जाति से है, हमे नही मालूम है। धर्म परिवर्तन की बात भी हम नही जानते हैं। मेरी बेटी 4 साल पहले ही घर छोड़ कर चली गयी थी। दोनों के बारे में हमे कुछ मालूम नही है।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 352020
Views Today : 27
Total views : 506145