धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शुक्रवार को धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निकलकर प्रखंड मुख्यालय होते हुए शिवड़ी मोड़ तक पहुंची। इस दौरान डॉ दिनेश ने बताया कि सरकार की यह योजना गरीबों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे इलाज में होने वाले खर्च सरकार वहन करेगी। इस योजना का उपयोग सही समय पर करने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ ले सकें। इसके लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी क्लस्टर के सभी सहिया साथी और बीटीटी को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए हम लोग योजना तैयार किए हैं। ताकि हर गरीब परिवार के मरीज को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान प्रशिक्षण में सभी सहिया साथी, बीटीटी को प्रशिक्षण दिया जायेगा। रैली मे अकाउंटेंट मृगेंद्र कुमार सिंह, मलेरिया सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार ठाकुर के अलावे सभी स्वास्थ्य कर्मी व सहिया साथी उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645