भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
थाना क्षेत्र में हुए दो अलग अलग बाईक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज भवनाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में चल रहा है। पहली घटना करमु होटल के सामने मुख्य पथ घटी। जहां एक कुत्ता के दौड़ जाने से बाइक बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक मकरी निवासी सुरेश विश्वकर्मा के 17 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहां सीएचओ इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा द्वारा इलाज किया जा रहा है। जबकि दूसरी घटना भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ के देवी धाम से पहले भवनाथपुर बस्ती मोड़ पर बाईक चालक चोरियां निवासी 60 वर्षीय राजमकुमार यादव को पीछे से एक बाइक ने धक्का मार दिया। इस घटना में राजकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र इलाज के लिए लाया गया। आयुष चिकित्सक अभिनीत विस्वास के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना में वृद्ध राजकुमार यादव के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई है।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895