गढ़वा/उपेन्द्र कुमार
जिले में नव वर्ष के पहले दिन हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। पहली घटना गढ़वा-मझिआंव रोड पर बोकेया गांव के पास घटी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे लगे पेड़ के टकराने से हुई। जिसमें चालक की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक राकेश सिंह यादव(48 वर्ष) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के घानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरापुर के निवासी है। वह वनांचल डेंटल कालेज परिसर में भवन निर्माण कार्य में ठेकेदारी का कार्य करते थे। जबकि घायलों के उसके पार्टनर गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के कवईटांड गांव निवासी सद्दाम अंसारी, आलम अंसारी के अलावे रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे गांव निवासी पतरस मुंडा का नाम शामिल है। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। ये सभी कार से पिकनिक मनाकर वनांचल डेंटल कॉलेज लौट रहे थे। जनाकारी के अनुसार चारों लोग शराब के नशे में धुत थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
वही एक अन्य घटना धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव स्थित मुख्यपथ पर घटी। जहां टेम्पो पलटने से तीन महिला समेत पांच लोग हुए घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज श्री बंशीधर नगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। सगमा प्रखण्ड के घघरी गांव से श्री बंसीधर नगर जा रहे टेम्पू बीरबल गांव पहुँचते ही अनियंत्रित होकर पलट गयी।
जिससे सवार राजमती देवी, बसंत कुमार राम, मुनी कुँवर, शिला देवी, प्रीतम कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के सूचना पर सगमा के प्रमुख अजय गुप्ता ने सभी घायलों को निजी वाहन से ईलाज के लिए श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा है। डॉक्टर के अनुसारसभी घायल खतरे से बाहर है। ये सभी अपने गांव घघरी से श्री बंसीधर नगर जा रहे थे।
Advertisement
Advertisement







Users Today : 19
Total Users : 350112
Views Today : 20
Total views : 503715