धुरकी: ठंड और शीतलहरी से ठिकुरते रहे लोग, दिन भर छाया रहा कोहरा

धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
प्रखंड मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में अचानक ठंड व शीतलहरी का प्रक्रोप बढ़ गया है। इसके साथ ही सोमवार और मंगलवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। लोग दिन भर उन्नी कपड़े पहने रहे। ठंड के कारण मजदूरी करने वाले लोगो की भी संख्या कम देखी गई। वही स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति कम रही। ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। सड़क पर वाहनों का भी आवागमन कम रहा। वही प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य गांव में लोग जगह जगह पर  लकड़ी का अलाव के पास बैठकर आग तापते नजर आए। हालांकि पहली जनवरी को  मौसम बिल्कुल साफ रहा। इससे पिकनिक मनाने वाले लोगों को नव वर्ष पर बाहर जाकर मस्ती करने में कोई दिक्कत नही हुई। लेकिन जनवरी के दूसरे दिन ही मौसम बदल गया। सोमवार और मंगलवार को दिनभर लोगों ने सूर्य का दर्शन नही किया। दिन भर ठंडी हवा चलती रही और रात में कोहरा छाया रहा ।
*पाला गिरने से और कोहरा छाया रहने से किसानों को हो सकती है नुकसान*

लगातार धूप नही निकलने से और कोहरा छाये रहने के अलावे पाला गिरने का असर सब्जियों और रबी फसल (अरहर, सरसो, चना) जिनमे फल फूल लगना शुरू हुआ है, इन  फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है। उल्लेखनीय है की इस साल मौसम की बेरुखी के कारण खरीफ फसल का उत्पादन बहुत कम हुआ है। रबी फसल पर ही किसानों का उम्मीद टिकी है, लेकिन फसलों में फल फूल लगने वक्त मौसम बदलने से किसान चिंतित दिख रहे है।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!