श्री बंशीधर नगर: कुंबा खुर्द में लगने लगा साप्ताहिक बाजार, भाजपा नेता ने किया उद्घाटन

श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
नगर उंटारी प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत कुंबा खुर्द में अब साप्ताहिक बाजार लगेगा। शुक्रवार को लगने वाले बाजार का शुभारंभ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश चौबे, पूर्व प्रमुख रविंद्र पासवान सहित अन्य लोगो ने विधिवत पूजन अर्चन के बाद दीप जलाकर किया।

इस दौरान लक्ष्मण राम ने कहा कि कुंबा व अमर सरई की जनता ने जो सपना बाजार के रूप में देखा था, वह आज साकार हो रहा है। विधायक भानू प्रताप शाही ने बाजार समिति से स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के रास्ते पर चलती है। केंद्र की भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगो के लिए बेहतरीन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य दल के सरकारों में दलालों का बोलबाला होता था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब गुरबा व पिछड़ों की सरकार है। यह किसानों की हितैषी सरकार है। यह सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। जब तक आपके आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में रहेगी, किसी को खुली लूट की छूट नहीं होगी। रविंद्र पासवान, गणेश प्रताप देव, कुमार कनिष्क, मुखिया विवेक कुमार, पूर्व मुखिया राकेश चौबे सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान विजय राम, जवाहर राम, जागा उरांव, लालमन यादव, कमला चौधरी, शंभू नाथ तिवारी, लाल मुनी तिवारी, दीपक कुमार, अनुज कुमार पटेल, राजेश राम, उपेंद्र सिंह खरवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!