श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेंद्र कुमार
पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का पार्थिव शरीर रविवार सुबह साढ़े 9 बजे श्री बंशीधर नगर पहुंचा। पार्थिव शरीर आने की खबर पाकर बजरंग बली मोड़ के समीप पहले से हजारों लोग मौजूद थे। शव पहुंचते ही लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, लाल हेमेंद्र नाम रहेगा जैसे नारे लगाने लगे। एम्बुलेंस पर शव रखा था, जहां लोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, भाजपा नेता लक्ष्मण राम, कुमार कनिष्क, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रांत उर्फ सोनू सिंह, विकास पांडेय, संजय कांस्यकार, लाला पासवान, लालमोहन यादव, बिभूति चौबे, पूर्व प्रमुख रविन्द्र पासवान सहित अन्य लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि पूर्व मंत्री के निधन से क्षेत्र ने एक महान शख्शियत को खोया है। वे गरीब, दलित, वंचित, शोषित समाज के आवाज़ थे। पूरे जीवन काल मे उन्होंने समाज सेवा की मिसाल कायम की है।
पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन शनिवार शाम 7 बजे रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी थी। वे झारखण्ड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके है। पहली बार उन्होंने 1969 में सोशलिस्ट पार्टी से भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक का चुनाव जीता था। उनके पुत्र वर्तमान में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक है।
Advertisement