रांची/हिंदुस्तान की आवाज़
राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से 15 तारीख तक कक्षा 1 से 5 तक शैक्षणिक कार्य बंद कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूली एवम साक्षरता विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान क्लास 5 तक के बच्चे स्कूल नही आएंगे लेकिन शिक्षकों को स्कूल आकर गैर शैक्षणिक कार्य करना होगा। यह आदेश सरकारी के साथ सभी गैर सरकारी स्कूलों में भी लागू होगा। वही मध्यान भोजन पूर्व की तरह संचालित होगा। इससे पूर्व 8 जनवरी तक क्लास 5 तक शैक्षणिक कार्य बंद किया गया था। वही इस संबंध में विभाग द्वारा कहा गया है कि 15 जनवरी तक अगर मौसम में सुधार होता है तो स्कूल खुलेंगे। मौसम में सुधार नही होने की स्थिति में इस आदेश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। झारखंड इन दिनों कोल्ड वेव की चपेट में है। पूरे प्रदेश में ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि कई जगहों पर सूर्य तो निकल रहा है लेकिन शीतलहर की वजह से हड्डी जमाने वाली ठंड पड़ रही है।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 37
Total views : 505983