धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
गढ़वा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सुखलदरी जल प्रपात पर मकर संक्रांति के मौके पर हजारों की संख्या पहुंचे। इस दौरान जलप्रपात में स्नान करने के बाद लोगो ने चूड़ा, तिलकुट, दही, लाई खाकर पर्व मनाया। वही मकरसंक्रांति मेले का भी लोगो ने लुफ्त उठाया। इस दौरान झारखंड के अलावे छत्तीसगढ़, उतर प्रदेश और बिहार से भी लोग पहुचे थे। सुखलदरी जल प्रपात क्षेत्र का प्रमुख पर्यटक स्थल है, जहां प्राकृतिक वादियों में झरना के रूप में कनहर का पानी गिरता है। इस दृश्य को देखने और पर्व मनाने के लिए करीब 50 हजार लोग पहुंचे थे। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद थी। मेले में नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया था। धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार दल बल के साथ पूरे दिन मेला में मौजूद रहे। पिछले साल कोरोना के कारण मेला नही लग पाया था। इस बार मेले को लेकर लोगो मे काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोगो की भीड़ जलप्रपात क्षेत्र में आनी शुरू हो गयी थी जो शाम तक चलता रहा। धुरकी मुख्य पथ भी लोगो के आवागमन के कारण पूरे दिन व्यस्तत रहा, कई बार जाम की स्थिति बन गयी थी।
Advertisement







Users Today : 20
Total Users : 351825
Views Today : 22
Total views : 505909